AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

विधायक ने ध्वज दिखाकर किया बस को रवाना

abslm 12/3/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,         श्याम सेवा सरकार समिति के तत्वावधान में शनिवार को नगर के पुराने बस स्टैंड से खाटू श्याम तीर्थस्थल के लिए 60 यात्रियों की एक बस रवाना हुई। सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली ने बतौर मुख्यातिथि ध्वज दिखाकर व नारियल फोड़कर बस को रवाना किया। इस मौके पर समाजसेवी रामेश्वर दास गुप्ता, समिति के प्रधान अंकित जिंदल, पालिका उपाध्यक्ष अखिल गुप्ता, नगर पार्षद कुनाल मंगला, नगर पार्षद दीपक चौहान व वरुण कंसल मौजूद थे। अपने संबोधन में विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि बाबा खाटू श्याम हारे के सहारे है तथा सभी के संकटों को हरने वाले है।


 अभी हाल ही में व्यवस्था सुधार के बाद मंदिर के पट फिर से खुले हैं, जिससे श्याम प्रेमियों में भारी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। ऐसे में खाटू श्याम तीर्थ के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना होना अत्यंत प्रशंसनीय है।

 
फोटो कैप्शन 11एसएफडी2.: ध्वज दिखाकर बस को रवाना करते हुए विधायक सुभाष गांगोली। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है