AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

पुरानी पैंशन बहाली को लेकर बिजली कर्मचारियों ने की बैठक

 abslm 12/2/2023  एस• के• मित्तल    

  

सफीदों,पुरानी पैंशन बहाली की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने उपमंडल के गांव हाट स्थित पॉवर हाउस में बैठक की। बैठक में बिजली कर्मचारियों ने 19 फरवरी को सीएम आवास घेराव के बारे में विस्तार से चर्चा की। बैठक में कर्मचारियों ने फैसला लिया कि वे इस घेराव में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

कर्मचारियों का कहना था कि जब तक पुरानी पैंशन प्रणाली बहाल नहीं हो जाती तब तक कर्मचारियों का आंदोलन इसी प्रकार से जारी रहेगा। कर्मचारियों ने मांग रखी कि पुरानी पेंशन को बहाल रखी जाए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, जोखिम भत्ता लागू किया जाए, कर्मचारियों के लिए मेडिकल सुविधा पूर्ण रूप से लागू की जाए, एक्सग्रेशिया पॉलिसी को बिना शर्त लागू किया जाए, कर्मचारियों को बिजली फ्री यूनिट कम से कम 1500 लागू किया जाए, रूल 107 को निरस्त किया जाए, ऑनलाइन ट्रान्सफर पॉलिसी को रद्द किया जाए, शिक्षा भत्ता 5000 रुपए किया जाए, बिजली निगम में निजीकरण पर रोक लगाई जाए, निगमों में कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाए। इस मौके पर नरेश, रवि, जोगिंद्र, कप्तान, सुमित, नरेंद्र, जगबीर, बलवान, विकास, प्रवेश, सुरेंद्र, अजय, श्यामलाल, राममेहर व अशोक मौजूद थे।
 
फोटो कैप्शन 12एसएफडी1.: बैठक में मौजूद बिजली कर्मचारी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है