AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

नाजायज पिस्तौल सहित एक युवक काबू आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

abslm 12/2/2023  एस• के• मित्तल

   


सफीदों,सीआईए स्टाफ ने नाजायज पिस्तौल के साथ एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मोंटी निवासी गांव मलार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गश्त के दौरान पुलिस हाट मोड़ के पास मौजूद थी कि उन्हे गुप्त सूचना मिली कि गांव मलार निवासी मोंटी हुड्डा सैक्टर के पास नाजायज पिस्तौल लिए हुए है।



सूचना मिलने पर पुलिस ने नए हुड्डा सैक्टर में रेड की तो वहां एक नौजवान युवक खड़ा दिखाई दिया लेकिन वह पुलिस पार्टी को देखकर रेलवे लाईन की तरफ चलने लगा। पुलिस ने किसी तरह से युवक मोंटी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर को एक  नाजायज पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस ने पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो उसके चैंबर में से एक जिंदा रौंद मिला तथा उसकी पायजामी में से से एक खाली खौल बरामद हुआ। जिस पर आरोपी मोंटी कोई लाईसैन्स नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 
फोटो कैप्शन 12एसएफडी2.: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है