AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

रक्तदान शिविर में 80 रक्तदाताओं ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

 abslm 8/5/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों,उपमंडल के गांव अंटा की कश्यप चौपाल में रविवार को गुरु नानक संघ सेवा समिति द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया। वहीं जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक सिलाई सेंटर का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला परिषद जींद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक संस्था के अध्यक्ष श्याम स्वामी ने की। शिविर में करीब 80 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान में महिलाएं व बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर जहां हौसला बढ़ावा, वहीं उन्हे प्रशंसा पत्र व हैलमेट देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। रक्तदान करके किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। मनुष्य के द्वारा दान की गई रक्त की एक-एक बुंद बेहद कीमती होती है। रक्तदान करने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि शरीर तंदरूस्त रहता है। एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीसरे महीने रक्तदान कर सकता है। हर व्यक्ति को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

अतिथियों ने समाजसेवा में गुरू नानक सेवा संघ के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। गुरुनानक संघ सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम स्वामी ने कहा कि युवा ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करके समाजसेवा में अपना बड़ा योगदान दे सकते हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था द्वारा गांवों में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज अंटा गांव में भी इस सिलाई केंद्र की स्थापना की गई है।
 
फोटो कैप्शन 7एसएफडीएम2.: मुख्यातिथि का अभिनंदन करते हुए आयोजक संस्था के पदाधिकारी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है