abslm 8/5/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, नगर के वार्ड 7 में प्रजापत समाज द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने शिरकत की। वहीं विशिष्टातिथि के रूप में नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय बिट्टा ने शिरकत की। प्रजापत समाज के अध्यक्ष पवन कुमार ने जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर का जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रजापत समाज ने जिलाध्यक्ष के सम्मुख एक मांगपत्र सौंपा और विशेष रूप से प्रजापत धर्मशाला बनवाने की मांग रखी। प्रजापत समाज ने जिलाध्यक्ष ने कई स्थानों का अवलोकन भी करवाया, जहां पर इस धर्मशाला का निर्माण करवाया जा सकता है। मांगपत्र लेकर और कई स्थानों का दौरा करने के उपरांत जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने प्रजापत समाज को आश्वासन दिया कि समाज के लिए धर्मशाला बनवाने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे। अपने संबोधन में राजकुमार मोर ने कहा कि प्रजापत समाज ने उनका जो मान-सम्मान किया है उसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे।वे सदैव इस समाज के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार ने हर वर्ग को मान-सम्मान देने का काम किया है। प्रदेश सरकार हरियाणा एक-हरियाणवीं एक के नारे के तहत कार्य कर रही है और संतों-महापुरूषों के जयंति प्रदेश स्तर पर मनाने का काम कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर के अलावा नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अदलखा, गुरप्रीत नत्त, एडवोकेट चणप्रीत सिंह, सरपंच कृष्ण खातला, सुल्तान सिंह, नगर पार्षद महावीर सिंह, नगर पार्षद सुशील कुमार, प्रजापत समाज के अध्यक्ष पवन कुमार, ईश्वर सिंह व प्रताप मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 7एसएफडीएम3.: अभिनंदन समारोह में मौजूद अतिथिगण व समाज के लोग।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है