हत्या व हत्या प्रयास के मुकदमों में अदालत से चल रहा था पीओ
पुलिस को थी अनेक मामलों में आरोपी जीता की तलाश
दो जिलों की पुलिस को लम्बे समय से दे रहा था चकमा
पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से ही चल रहा था फरार
abslm 27/6/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, सीआईए स्टाफ सफीदों ने अनेक मामलों में वांछित अपराधी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दलजीत उर्फ जीता निवासी बुढाखेड़ा •े रूप में हुई है। सफीदों सीआईए इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बताया कि 24 जून को गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी सुनील ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सुबह करीब 2 बजे अपने खेत में पानी दे रहा था। उस वक्त आरोपी दलजीत उर्फ जीता व नीटू निवासी आदर्श कॉलोनी सफीदों उसके खेत में आए और उसके खेत में बने कमरे से 10 कट्टे डीएपी, 15 कट्टे यूरिया, एक स्टार्टर 12 एचपी, कस्सी व स्प्रै टैंक के अलावा 20 हजार रूपए की दवाई अपने साथ ले गए और जाते-जाते खेत में बने कमरे में आग लगा गए। इससे पहले भी आरोपियों ने सुनील को जान से मारने की धमकी दी थी व उसके खेत में बने तूड़ी के कूप में आग लगा दी थी। इस संबंध में थाना सदर सफीदों में चोरी व आगजनी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। सीआईए सफीदों की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बुढ़ाखेड़ा के नजदीक से आरोपी दलजीत उर्फ जीता जो लम्बे समय से पीओ चल रहा था को काबू करके थाना सदर सफीदों के हवाले कर दिया था। पूछताछ करने पर पता चला है कि आरोपी के खिलाफ हत्या व हत्या करने के प्रयास, धमकी, आर्म्स एक्ट के तहत दर्जन से ज्यादा मुकद्दमें दर्ज है। आरोपी दो हत्या के मामलो में भी जेल जा चुका है। आरोपी दलजीत उर्फ जीता ने सन् 2013 में अपने साथियों के साथ मिलकर सफीदों शहर में नरेन्द्रपाल उर्फ बन्टी निवासी आदर्श कालोनी सफीदों पर जान से मारने की नियत से फायर किए थे। जिस संबंध में नरेन्द्रपाल उर्फ बन्टी की शिकायत पर पुलिस ने भादस की धारा 307, 148, 149 व आर्म्स एक्ट के तहत थाना सफीदो दर्ज किया गया था और इस मुकद्दमे में आरोपी दलजीत उर्फ जीता को अदालत द्वारा पीओ घोषित किया गया था। आरोपी दलजीत उर्फ जीता ने अपने साथियों के साथ मिलकर सन् 2016 मे सफीदों के शराब व्यापारी नरेन्द्र राठी निवासी साहनपुर की गोली मारकर हत्या की थी। जिस संबंध में पुलिस ने रामकर्ण निवासी साहनपुर की शिकायत पर धारा 302, 307, 148, 149 तथा आर्म्स एक्ट थाना सदर सफीदों दर्ज किया था। इस मामले में भी आरोपी दलजीत उर्फ जीता को अदालत द्वारा पीओ घोषित किया था। पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद आरोपी दलजीत सन् 2022 में पानीपत जिला में चिराग नाम के लड़के की गोली मारकर हत्या की थी जो पुलिस ने मृतक चिराग के पिता नवीन कुमार निवासी पानीपत की शिकायत पर भादस की धारा 302, 201, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत थाना माडल टाउन पानीपत दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ जींद, सफीदों, रोहतक व पानीपत में संगीन धाराओं के कुल 12 मामले दर्ज है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज कमल सिंह ने बताया कि आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ धारा 457, 380, 506, 34 व 435 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
फोटो कैप्शन 26एसएफडीएम1.: सीआईए टीम के गिरफत में आरोपी दलजीत उर्फ जीता।
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है