AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

राजनीति से ऊपर उठकर नशे पर शिंकजा कसने की जरूरत: बचन सिंह आर्य कहा: मित्र सभा हरियाणा प्रदेशभर में छेडेगी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान

abslm 27/6/2023 एस• के• मित्तल 

सफीदों देश के हर राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवी लोगों को नशे के खिलाफ खुलकर आगे आना चाहिए। यह बात मित्र सभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने यहां अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर पत्रकारों से बातचीत में कही। होगा। उन्होंने यह भी कहा मित्र सभा हरियाणा के संरक्षक महाशय ईश्वर सिंह, बतौर प्रदेशाध्यक्ष वे स्वयं तथा प्रधान महासचिव महीपाल यादव व संस्था की पूरी टीम नशा विरोधी अभियान मे जुटी हुई है। इस संस्था के द्वारा प्रदेश भर में हजारों युवाओं को नशा विरोधी शपथ दिलवाई जा चुकी है और आगे भी इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा। नशाखोरी की रोकथाम के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बल्लभगढ़ में संस्था की बैठक में बनाई जा चुकी है और जल्द ही उन योजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले लोगों, युवाओं व अधिकारियों की तारीफ करते हुए उनसे आह्वान किया कि वे स्वयं भी पूरी तरह से नशा रहित रहें। बचन सिंह आर्य ने कहा कि नशे के कारण परिवार के परिवार तबाह हो रहे है तथा युवाओं के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। नशे के कारण झगड़े-फसाद हो रहे है तथा समाज के भाईचारा समाप्त हो रहा है। 


उन्होंने कहा कि देश के कई इलाकों में नशे का कारोबार इस कदर जड़ें जमा चुका है कि उसे समाप्त करना बहुत बड़ी चुनौती है। नशे के कारोबारी स्कूल-कॉलेजों में पढऩे वाले युवाओं को नशे की लत लगाते हैं और जब वे इसकी गिरफ्त में आ जाते हैं, तो वे इस जंजाल का हिस्सा बन जाते हैं। शराब के अलावा हेरोइन व चरस आदि जैसे नशे युवाओं के शरीर और दिमाग दोनों को इस कदर अक्षम बना देते हैं कि वे बिना इसके रह नहीं पाते। नशा न मिलने पर वे खुदकुशी कर लेते हैं या कई दूसरी तरह के अपराधों में संलिप्त हो जाते हैं, फिर उनका दर्दनाक अंत हो जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशाखोरी से दूर रहे। अपना ध्यान पढ़ाई, खेलों, धर्म-ध्यान, योगा व स्वाध्याय में लगाएं।
 
फोटो कैप्शन 26एसएफडीएम2.: पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है