ABSLM 22/8/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को कामना को लेकर मंगलवार को नगर के नहर पूल स्थित आर्य समाज मंदिर में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में स्वामी धर्मदेव महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के अध्यक्ष यादविंद्र बराड़ ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजीव मुआना ने किया। इस मौके पर जुटे श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डालकर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की भगवान से प्रार्थना की। अपने संबोधन में आर्य समाज के महासचिव संजीव मुआना ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। भगवान देश के वैज्ञानिकों को सफलता अवश्य देंगे ऐसी उन्हे भरपूर उम्मीद है। भारत द्वारा चंद्रयान भेजना देश के लोगों के लिए बड़ी गर्व की बात है।
स्वामी धर्मदेव महाराज ने कहा कि भारत की आन-बान-शान मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग करने वाला है। इसके सफल लंैडिंग और मिशन की सफलता के लिए आर्य समाज मंदिर परिसर स्थित वेदी पर यज्ञ किया गया है। यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि यह मिशन पूरे तरीके से सफल हो। चांद पर सफल लैंडिंग होने के बाद भारत का मान विश्व पटल पर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ में अपने आप में बहुत ताकत होती है और यज्ञ करने से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है