AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सिंघपुरा गांव के दो घरों से 9 बकरियां चोरी

 ABSLM 22/8/2023 एस• के• मित्तल   

सफीदों, उपमंडल के गांव सिंघपुरा स्थित दो घरों से अज्ञात चोर 9 बकरियां चोरी करके ले गए। चोर बकरियों में गाड़ी में डालकर ले गए।
बकरियों को ले जाती हुई गाडिय़ां सीसीटीवी फूटेज में कैद हुईं हैं। बकरियों के मालिक गुड्डी व निशा ने बताया कि वे रात को बकरियों को बाड़े में बांधकर सो गए थे। सुबह जब वे उठे तो पाया कि बाड़े का ताला टूटा हुआ है और बाड़े में खूंटे से बंधी रस्सियां तो है लेकिन बकरियां नदारद हैं।


उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो गाड़ी में कुछ लोग बकरियां डालकर ले जाते हुए दिखाई दिए हैं। मामले की सूचना पुलिस  को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। वहीं पीड़ित पशुपालकों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज को खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
 
फोटो कैप्शन 22एसएफडीएम3व4.: घटना की जानकारी देती हुई पशुपालक।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है