AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सीआईए ने दो उद्घोषित अपराधियों को किया काबू

ABSLM 22/8/2023 एस• के• मित्तल   

सफीदों,सीआईए स्टाफ ने पिल्लुखेडा मण्डी व गांव जमाल (सिरसा) से 2 उद्घोषित अपराधियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजबीर उर्फ राजा खान निवासी भुरायण रोड पिल्लुखेडा मण्डी व पवन कुमार निवासी गांव जमाल जिला सिरसा के रूप में हुई है।

सफीदों सीआईए इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने 2 उद्घोषित अपराधियों को पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। आरोपी पवन कुमार निवासी गांव जमाल जिला सिरसा व आरोपी राजबीर उर्फ राजा खान निवासी भुरायण रोड पिल्लुखेडा मण्डी के खिलाफ थाना शहर सफीदों में धारा 174ए के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
 
फोटो कैप्शन 22एसएफडीएम1.: सीआईए की गिरफ्त में आरोपी।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है