ABSLM 22/8/2023 एस• के• मित्तल
सफीदों,बिजली की समस्या को लेकर उपमंडल के गांव सिंघाना के ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। बिजली समस्या को लेकर सिंघाना गांव के ग्रामीण गांव में ही स्थित पावरहाऊस पहुंचे और अपना रोष प्रकट किया। वहीं मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। ग्रामीण अजय राणा व सुरेंद्र राणा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना था कि पिछले एक हफ्ते से उन्हे शेड्यूल के मुताबिक उन्हे बिजली प्राप्त नहीं हो रही है। दिन और रात में उन्हे 4-4 घंटे ही बिजली मिल रही है। यह स्थिति तो तब है जब उनके गांव में ही बिजली का पावर हाऊस है और यहां से अन्य एक दर्जन गांवों को बिजली सप्लाई होती है।बिजली ना होने के कारण उनके घरेलू व कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एक तो गर्मी का सितम और ऊपर से बिजली का होना लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। किसानों ने बताया कि वे हर समय असमंजस में रहते हैं कि आखिरकार बिजली कब आएगी। बिजली कटौती से उनकी धान की फसलों पर असर पड़ रहा है। अगर समय से धान की फसल की सिंचाई नहीं होगी उनकी फसलें सूख जाएगी। वे इस समस्या को लेकर विभाग के कर्मचारियों के पास फोन मिलाते हैं तो वे उनकी कोई सुनवाई नहीं करते। किसानों ने साफ किया कि उन्हे भरपूर बिजली नहीं मिली तो वे आंदोलनरत्त होने को मजबूर होंगे। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर का कहना है कि उनकी निगम के अधिकारियों से बात हो गई है। जल्द ही समस्या का समाधान निकल आएगा।
फोटो कैप्शन 22एसएफडीएम2.: बिजली समस्या को लेकर सिंघाना गांव के पावरहाऊस पहुंचे हुए किसान।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है