AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किए सुंदर-सुंदर मॉडल

abslm 19/12/2023एस• के• मित्तल   

सफीदों,    नगर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बीईओ शमशेर सिंह ने शिरकत की। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने माडलों, रोल प्ले व पोस्टर मेकिंग के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न आयामों से अवगत करवाया। प्रतियोगिता में स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण, ट्रांसपोर्ट व सूचनाओं आदान-प्रदान विषयों पर बच्चों ने अपने-अपने विचार व मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के 9 से 12 वर्ग में सृष्टि, प्रत्यक्ष, आदित्य, पूनम व लक्ष्य ने स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट स्थान पर आए बच्चों को सम्मानित किया गया। 



अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में हम चाहते हुए भी विज्ञान को अपने जीवन से निकल नहीं सकते। यदि विज्ञान के बिना दुनिया की कल्पना करें तो हमें एक गहरा शून्य ही दिखाई देता है। विज्ञान ने हमारे जीवन के हर एक क्षेत्र में आमूल-चुल परिवर्तन लाये हैं और विज्ञान ने हमारे जीवन को सरल बनाया है। इस मौके पर प्राचार्य योगेंद्रपाल सिंह, प्राचार्य बलजीत सिंह व नोडल अधिकारी देवेंद्र सिंह मौजूद थे।

 
फोटो कैप्शन 19एसएफडीएम6.: प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अतिथिगण।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है