AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कोलाज मेकिंग में तन्नू शर्मा ने प्रथम तो साहिल ने रागणी में पाया दूसरा स्थान

 abslm 2/2/2024  एस• के• मित्तल   


सफीदों,  राजकीय महाविद्यालय सफीदों ने सीआरएसयू जींद द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। युवा महोत्सव में रनर अप ट्रॉफी एवं अंतर्स्तरीय युवा महोत्सव में कोलाज मेकिंग में तन्नू शर्मा ने प्रथम एवं साहिल ने रागणी तथा गजल गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों का महाविद्यालय में फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कालेज प्राचार्या डा. तनासा हुड्डा ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बडे हर्ष का विषय है कि इस कालेज के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा रहे हैं। यह तब संभव हुआ है जब कालेज में विद्यार्थियों की रूचि के अनुरूप अलग-अलग विभाग बनाए गए और उनकी रूचि के अनुसार ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गईं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे बढ़-चढ़कर कालेज की गतिविधियों में भाग लेकर अपने हुनर को आगे लाने का प्रयास करें। इस मौके पर डा. अंजु, डा. अनिल, भावना व अमित मौजूद थे। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है