AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कठूमर उपखंड अधिकारी ने किया सराहनीय कार्य,क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही

abslm  2/2/2024  बलदेव चौधरी क्राइम ब्यूरो चीफ अलवर

कठूमर के गांव ईसरोता में उप स्वास्थकेंद्र पर सी एच ओ ममता कुमारी की शिकायत पर तहसीलदार एवम हल्का पटवारी मौके पर पहुंचे जहां शिकायत के अनुसार वहां पर गांव के असमाजिक तत्वों द्वारा जुए सट्टे एवम शराब पीकर असभ्य हरकते करने के तथ्य पाए गए जिसमे उप स्वास्थकेंद्र के श्याम पट्ट पर अश्लील शब्द लिखे पाए गए और शराब के खाली पौवे पड़े मिले और इसके अलावा गांव के दबंग लोगों द्वारा पालतू पशुओं को बांधे हुए पाए गए इस दौरान सी एच ओ ममता कुमारी के द्वारा  कार्यालय समय के पश्चात गांव के ही असमाजिक तत्वों द्वारा यहां आकर सट्टा खेलना शराब पीकर अपशिष्ट पदार्थ और गंदगी फेलाना बताया गया और गांव के ही कुछ लोगो द्वारा

उप स्वास्थकेंद्र के परिसर में गोबर के उपले थापा जाना और पशुओं को बांधे जाना आदि पर रोक लगाने का निवेदन किया गया और उक्त प्रकरण पुलिस प्रशासन से संबंधित होने के कारण पुलिस स्तर से भी कार्यवाही होना अपेक्षित है इस मौके पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही हुई पशु मालिको से कहकर पशु कब्जा हटवाया गया उपले कंडे भी हटवाए गए और भविष्य में कोई भी इस प्रकार से कब्जा करने एवम असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी उपखंड अधिकारी सुनील कुमार झिगोनिया द्वारा दी गई ओर दोबारा ऐसा करने पर तुरंत सूचना को कहा 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है