AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

महिलाओं की उन्नति और विकास के लिए बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता हैं

ABSLM 8/3/2024  

महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए तथा महिलाओं की उन्नति और विकास के लिए बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता हैं जिसका मकसद महिला सशक्तिकरण की तरफ एक कदम बढ़ाना हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय सच्ची दाणी के महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में लैंगिक समानता बनाने के प्रयासों को प्रचारित करने के लिए तथा महिलाओं को निवेश के प्रति जागरूक करने के लिए और महिलाओं को आर्थिक स्थिति में सक्षम करने के लिए प्रयास किए जाते हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि संयुक्त राष्ट्रीय महिला के अनुसार आज हर दस में से एक महिला अत्यधिक गरीबी में रहती हैं। उनके अध्ययन से पता चलता हैं कि लगभग 340 मिलियन महिलाएं और लड़कियां दुनिया की आबादी का 8 प्रतिशत यदि रुझान जारी रहा तो 2030 तक अत्यधिक गरीबी से बाहर नहीं निकल पाएगी । उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वह शक्ति हैं जो समाज में तथा राश्ट्र में महत्त्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं क्योंकि नारियों के कंधे पर ही अनन्त कत्त्र्वयों का भार होता हैं जिसका पालन करना उनका धर्म हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ समाज का निर्माण, देश के सम्मान की रक्षा, देश में स्वच्छ राजनीतिक माहौल आज नारी शक्ति के प्रयास से ही सम्भव हैं।

श्री साहुवाला ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मूल्यों पर नारियों क महत्वपूर्ण योगदान होता हैं तथा उनमे ही राष्ट्र का शक्ति निहित होती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हीं के कारण ही आज देश में बदलाव आया हैं तथा उनकी मेहनत से ही आज देश में बेरोजगारी की समस्या पर काबू पाया गया हैं और उन्हीं के प्रयासों के कारण देश और प्रगति कर रहा हैं।
उन्होंने देश की युवतियों से आह्वान किया हैं कि वे संकल्प ले कि देश में फैली कुरीतियों के खिलाफ एक-जुट होकर उनको दूर करेंगे तथा देश में फैल रहीं विभिन्न बीमारियों के खिलाफ खड़े होकर समाज के लोगो की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर शिक्षा आज देश की जरूरत हैं और उसे ग्रहण करें। उन्होंने रक्तदान, नेत्रदान व बेटी बचाओ के बारे में भी जागरूक किया।
उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने एक मांग पत्र महिलाओं के अधिकारों के लिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय को प्रस्तुत किया था जिसे मुख्यमंत्री महोदय ने मौके पर ही मान लिया था जिस पर उन्होंने सभी महिलाओं को बधाई प्रेषित भी की। इस अवसर पर सीजल, नीलम, आशा, सुमन, सीता, रीना, निशा, सोनम, रचना, गजल, रंजु, पारूल एवं अन्य उपस्थित थे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है