AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

*एक्सल एंटरटेनमेंट की मडगांव एक्सप्रेस का ज्यूक बॉक्स हुआ रिलीज*

abslm -13/3/2024


 
एक्सल एंटरटेनमेंट की मडगांव एक्सप्रेस ने अपने मजेदार ट्रेलर के लॉन्च के बाद से ही दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म से दो गाने बेबी ब्रिंग इट ऑन और रातों के नजारे के साथ दर्शकों को डांस करने पर मजबूर कर दिया है। इन सब के बीच अब वक्त आया है कि मेकर्स दर्शकों को अपनी मस्ती से भरी म्यूजिक की दुनिया से रूबरू कराएं और इसलिए उन्होंने पूरा ज्यूकबॉक्स रिलीज कर दिया है, जो इस हंसी की दुनिया के लिए सही टोन सेट कर रहा है।

आखिरकार, अब वक्त आ गया है जब दर्शक पूरी तरह से मडगांव एक्सप्रेस के जादू में झूम जाएं, क्योंकि मेकर्स ने ज्यूकबॉक्स को रिलीज कर दिया है। ज्यूकबॉक्स में गाने 'बहुत भारी', 'रातों के नज़ारे', 'नॉट फनी', 'मोमो चिट्टे', 'हम यहीं', 'बेबी ब्रिंग इट ऑन' और 'हू इज योर मम्मी' शामिल हैं।  गानों के टाइटल खास कर के इतने दिलचस्प लग रहे हैं, तो सोचिए इन्हे एंजॉय करना कितना मजेदार होगा। 

"बचपन के सपने... लग गए अपने," इस टैगलाइन के साथ, 'मडगांव एक्सप्रेस' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है