AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सफीदों में धूमधाम से मनाई गई शनिदेव जयंती

ABSLM  7/6/2024 एस• के• मित्तल 

सफीदों,   नगर के हाट रोड़ पर शनिदेव जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह शनिदेव मंदिर में भगवान शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण पहुंचकर शनिदेव के सम्मुख शीश नवाया और समाज व परिवार की सुख-शांति की कामना की। वहीं मंदिर में विशाल हवन किया गया। उसके उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी नरेश जैन व डा. सुनील शर्मा ने कहा कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था।

 इस विशेष दिन को शनि जयंती रुप में जाना जाता है। इस पावन दिन शनिदेव की पूजा अर्चना करने से शनि देव की विशेष कृपा होती है। शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। शनि देव की पूजा के लिए शनि जयंती का बहुत महत्व है। शनि देव सूर्य देव और माता छाया के पुत्र हैं। शनिदेव की कृपा और आशीर्वाद पाकर मनुष्य जीवन हर क्षेत्र में सफल रहता है और सफलता उसके कदम चूमती है।

 
फोटो कैप्शन 7एसएफडीएम2.: शनिदेव का आशिर्वाद प्राप्त करते हुए श्रद्धालुगण।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है