AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भारत की भूमि केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि संस्कृति, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

abslm 7/9/2025   

भारत की भूमि केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि संस्कृति, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। जहां हजारों वर्षों से सभ्यताएँ पनपी, विभिन्न पंथों और दर्शनों का उदय हुआ। ये शब्द लायॅन्स कल्ब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय प्रीत नगर में प्रश्नोत्तरी में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा भारत की भूमि पूरें संसार में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती हैं क्योंकि यह प्राकृतिक, सांस्कृतिक, और ऐतिहासिक विशेषताओं से जुड़ी हुई हैं।

श्री साहुवाला ने कहा भारत को विश्व गुरू कहा जाता हैं क्योंकि यहाँ वैद्य, उपनिषद, योग, आर्युवेद और ध्यान-साधना जैसी परंपराओं ने जन्म लिया तथा बुद्ध महावीर, शकंराचार्य गुरूनानक देव जी जैसे महान दार्शनिकों ने मानवता को मार्ग दिखाया उन्होंने कहा बौद्ध, जैन, सिक्ख, ईसाई आदि पंथों का सह-अस्तित्व भारत की सांस्कृति समृद्धि को दर्शाता हैं। उन्होंने कहा भारत ने कालिदास की रचनाएँ, अंजता-एलोरा की गुफाएँ, ताजमहल, कोणार्क मंदिर और शास्त्रीय नृत्य, संगीत जैसी कला के क्षेत्र में विश्व को अनमोल-रत्न दिए। उन्होंने कहा यहाँ का हर कण इतिहास, ज्ञान और संस्कृति से ओत-प्रोत हैं और यहाँ की संस्कृति पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। उन्होंने कहा विश्व एक परिवार का सिद्धांत भारत की एकता की सोच को प्रकट करता हैं तथा भारत में अहिंसा और धर्म के सिद्धांत पूरे संसार को दिए तथा यहाँ हर प्रकार की जलवायु और भौगोलिक संरचना पाई जाती हैं। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका सुनीता रानी व संदीप कौर ने मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा उन्होंने कहा कि लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं जिसके लिए हम स्वामी रमेश साहुवाला का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता रहने वालो को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान सुमन, द्वितीय स्थान पर जानवी व तृतीय स्थान पर मुस्कान रहीं। इस अवसर पर सोनिया, लक्ष्मी, पूजा, मनजीत कौर, हिमानी, रेखा, रजनी किरणदीप, राखी व गीता उपस्थित थें।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है