AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

ब्यूटी पार्लर में आप आराम और ताज़गी का अनुभव कर सकते हैं जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं तथा वहां पर आप नए लोगों से मिल सकते हैं

abslm 11/02/2026

ब्यूटी पार्लर में आप आराम और ताज़गी का अनुभव कर सकते हैं जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं तथा वहां पर आप नए लोगों से मिल सकते हैं और अपने सामाजिक जीवन को बेहतर बना सकते हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में 15वें ब्यूटी पार्लर सैन्टर एवं सिलाई सैन्टर का उदघाटन करते हुए बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लर में आप अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य को बेहतर बना सकते हैं तथा अपनी त्वचा, बालों और नाखुनों की अच्छी तरह से देखभाल कर सकते हैं और अपनी सुदरता को चार-चांद लगा सकते हैं।

श्री साहुवाला ने कहा कि ब्यूटी पार्लर में आप अपने चेहरे की खामियों को छुपाने और निखारने में मदद ले सकते हैं जिससे आपको एक सम्पूर्ण लूक मिलती है। उन्होंने कहा कि सुंदरता हमारे जीवन को प्रकाश से भर देती हैं इसलिए इसे अपने चारों और चमकने दो तथा यह हमें और अधिक चमकने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि सुदरता ही शक्ति हैं, मुस्कान उसकी तलवार हैं तथा सुंदरता ही सत्य हैं और सत्य ही सुंदरता हैं।
इस अवसर पर सेंटर की संचालिका मैडम रचना ने बताया कि यहां पर महिलाओं को स्किन केयर (फेशियल, डी-टैनिंग) हेयर केयर ( कटिंग, स्टाइंलिंग, कलरिंग, स्पा), मेकअप (डेली, ब्राइडल, पार्टी, एयरब्रश), नेल आर्ट (मैनीक्योर, पेडीक्योर) और वैक्सिंग एवं थ्रैडिंग जैसी कई सेवाएं सिखाई जाएगी ताकि वो एक प्रोफेशनल ब्यूटीशियन बन सकें।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथी सोहन लाल एरेन ने लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा किए जा रहें समाजसेर्वी कार्यो की प्रशंसा की और कहा कि मैं उम्मीद करता हूॅं कि भविष्य में भी यह क्लब जनहित के कार्य करती रहेंगी और हमारी बेटियां यह सीख कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी तथा तृप्ता वेलफेयर सोसायटी की प्रधान तृप्ता चिटकारा ने कहा कि महिलाएं ब्यूटी पार्लर का काम सीख कर आत्मनिर्भर बन जाएगी और उनकी आय में इजाफा होगा तथा उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। सेंटर की संचालिका मैडम रचना ने बताया कि अब तक 20 बेटियों ने काम सीखने के लिए फार्म भर दिए हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी रमेश  साहुवाला   ने सोहन लाल एरेन, तृप्ता चिटकारा और मैडम रचना का स्वागत किया और उन्हें गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है