AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

तू या मैं का दिल्ली में धमाकेदार प्रमोशन — शनाया कपूर, आदर्श गौरव, बिजॉय नांबियार और आनंद एल राय ने बिखेरा जादू!*

ABSLM 14/02/2026 



वैलेंटाइन के मौके पर Tu Yaa Main के साथ इस बार प्यार सचमुच “बाइट बैक” कर रहा है। इंडस्ट्री से लेकर दर्शकों और समीक्षकों तक, हर कोई इस दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाली सर्वाइवल थ्रिलर की जमकर तारीफ कर रहा है। सिहरन, रहस्य और हर पल मंडराते खतरे से भरपूर यह फिल्म आख़िरी फ्रेम तक दर्शकों को बांधे रखती है, जिससे यह बड़े पर्दे पर देखने लायक एक बेहतरीन और यादगार अनुभव बन जाती है।
फिल्म के आज सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही, इसके कलाकार शानाया कपूर और आदर्श गौरव, निर्देशक बेजॉय नांबियार और निर्माता आनंद एल राय दिल्ली पहुंचे और जोरदार प्रमोशन किया। इवेंट के शानदार समापन में आदर्श गौरव और शानाया कपूर ने स्टाइलिश बाइक एग्ज़िट लेकर माहौल को और भी हाई नोट पर खत्म किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया।



रोमांस, एड्रेनालिन और खतरे का अनोखा संगम पेश करती यह फिल्म नए दौर की फ्रेश स्टोरीटेलिंग के साथ तैयार की गई है। बेजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी और आदर्श गौरव व शानाया कपूर अभिनीत Tu Yaa Main एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जो एक साधारण डेट को भी सिहरन भरी याद में बदल दे — यानी एक परफेक्ट #DateFright एक्सपीरियंस।
Tu Yaa Main का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने अपने बैनर Colour Yellow के तहत, साथ ही विनोद भनुशाली और कमलेश भनुशाली (Bhanushali Studios Limited) के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी से सीधे जुड़ती है, कच्ची भावनाओं और सीट से बांधे रखने वाली कहानी के साथ — और फिलहाल आपके नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है