AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना हो रही हैं जो दो चरणों में पूरी होगी

abslm 7/04/2026 भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना  हो रही हैं जो दो चरणों में पूरी होगी जिसमें 2047 तक विकसित भारत के विजन को आकार देने के लिए आधारभूत डाटा उपलब्ध रहेेगा। यह जानकारी लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने दी। उन्होंने बताया कि भारत में जनगणना देश की जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक स्थिति, शिक्षा, आवास और आजीविका का स्टीक डेटा एकत्र करने के लिए हो रही हैं जो विकसित भारत के लक्ष्य के लिए जरूरी हैं जिसमें सरकारी योजनाओं, आरक्षण नीतियों और लोकसभा, विधानसभा और परिसीमन का आधार बनेगी। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 1881 से हर 10 साल में होती हैं जो 2021 में कोविड के कारण टल गई थी।

श्री साहुवाला ने बताया कि जनगणना का अर्थ देश में रहने वाले सभी लोगों की अधिकारिक गिनती, सामाजिक और आर्थिक आंकड़ों का संग्रह एवं विशलेषण होता हैं जिसमें उम्र, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय, जाति और धर्म जैसे विवरण शामिल होते हैं जो भारत सरकार को यह पता लगाने में मदद करती हैं कि देश में साक्षरता, गरीबी और रोजगार दर क्या हैं तथा इन आकड़ों का उपयोग स्कूल, अस्तपताल और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किया जाता हैं लेकिन इस बार जनगणना के लिए भारत सरकार द्वारा जो फार्म भरवाएं जा रहें हैं उसमें 33 बिंदू हैं जिसमेें कुछ बिंदुओं के बारे में आम आदमी को, अनपढ़ आदमी को कोई जानकारी नहीं होती जैसे कि मकान के फर्श में, दीवार में, छत में प्रयुक्त सामग्री, शौचालय के प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नान गृह की उपलब्धता, मकान में कितने कमरें, खाना-पकाने के लिए मुख्य ईंधन, रेडियों, टेलिविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटोप, कम्प्यूटर, साईकिल, स्कूटर, जीप, वैन तथा परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाला मुख्य अनाज श्री साहुवाला ने भारत सरकार से अपील की हैं कि फार्म के अंदर भरने के लिए जिन चीजों की आवश्यकता नहीं हैं, उन्हें रद्द किया जाएं तथा फार्म में जो जरूरी है वहीं भरवाया जाएं ताकि घर के मुख्या को फार्म भरने में कोई दिक्क्त न हो। उन्होंने कहा कि जो सरकारी कर्मचारी फार्म घरों में देकर गया हैं। उसने कहा हैं कि इस 32 बिंदुओं में से 1 भी गलत हुआ तो 1000 रुपये जुर्माना लगेगा, इसलिए श्री साहुवाला ने भारत सरकार से प्रार्थना की हैं कि फार्म में इतने सारे बिंदु हैं जो सही नहीं भरे जा सकते, इसलिए किसी भी प्रकार का जुर्माना नहीं लगना चाहिए।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है