AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

स्वास्थ्य ही जीवन का आधार हैं और स्वस्थ रहने के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी हैं

abslm7/04/2026  



स्वास्थ्य ही जीवन का आधार हैं और स्वस्थ रहने के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी हैं तथा स्वस्थ तन, मस्त मन यहीं जीवन का मूल धन हैं। यह शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्थानीय राधा-कृष्ण पार्क में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें धन तो फिर मिल जाएगा लेकिन स्वस्थ शरीर नहीं मिल पाएगा। इसलिए स्वच्छता अपनानी होगी, सुबह शाम योग, ध्यान-साधना करनी होगी तथा अच्छी जीवन शैली को अपनाना होगा तभी हम जीवन भर स्वस्थ रह सकते हैं।

श्री साहुवाला ने कहा कि स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारियों से मुक्त होना नहीं हैं बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से भी स्वस्थ होना हैं। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, फल, सब्जियां और पर्याप्त पानी पीना अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य हैं तथा स्वच्छ जीवन जीने के लिए प्रतिदिन 7-8 घंटे की अच्छी और गहरी नींद बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक कल्याण का संयोजन हैं जो समस्त रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस इसलिए मनाया जाता हैं क्योंकि 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी तथा इस महत्त्वपूर्ण उपब्धि को आज के दिन याद किया जाता हैं। इस अवसर पर तेजस मोंगा ने मुख्यातिथि स्वामी रमेश साहुवाला को अपने हाथों से बनाया हुआ उपहार देकर सम्मानित किया।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है