AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में छोटे व मध्यम उद्योग 60 प्रतिशत बंद हो चुके हैं- बजरंग गर्ग

 ABSLM 25/05/2026

 


सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है- बजरंग गर्ग

हरियाणा में व्यापार व उद्योगों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है- बजरंग गर्ग

सरकार को बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकार ने 2015 में हरियाणा में टैक्सटाइल हब बनाने की घोषणा के बावजूद आज तक नहीं बनने से व्यापारियों में रोष है- बजरंग गर्ग

केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से देश व प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है- बजरंग गर्ग

देश में पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी करने से यातायात का खर्च बढ़ गया है- बजरंग गर्ग

एलपीजी गैस सिलेंडर, दाल, दूध, सब्जियों के दामों में भारी भरकम बढ़ोतरी के कारण घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है- बजरंग गर्ग

सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिए- बजरंग गर्ग

हरियाणा में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार को विशेष योजना बनानी चाहिए- बजरंग गर्ग

सिरसा - हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने व्यापारियों की मीटिंग लेने के उपरांत निजी होटल में पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है। पानीपत से टेक्सटाइल, बहादुरगढ़ से फुटवियर, यमुनानगर से प्लाई बोर्ड इंडस्ट्रीज के साथ-साथ प्रदेश में छोटे व मध्यम काफी उद्योग बंद हुए हैं। यहां तक की सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में छोटे व मध्यम उद्योग 60 प्रतिशत बंद हो चुके हैं। जिसके कारण लाखों लोग बेरोजगार हुए हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में व्यापार व उद्योगों के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है मगर हरियाणा में व्यापार व उद्योग कम होने से लोगों का रोजगार कम हुआ है। सरकार को बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। सरकार ने 2015 में हरियाणा में टेक्सटाइल हब बनाने की घोषणा के बावजूद आज तक नहीं बनने से व्यापारियों में रोष है। यह सरकार सिर्फ झूठी घोषणाओं की सरकार है। बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से देश व प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है। देश में खाद्य वस्तुएं व हर जरूरत का सामान काफी महंगा हो गया है। गरीब व्यक्ति दो वक्त की रोटी दाल-सब्जी के साथ खा नहीं सकता है। यहां तक की 5 किलो वाला सिलेंडर 261 रुपए व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 993 रुपए बढ़ा कर जनता पर आर्थिक दिशा डालने का काम सरकार ने किया है। यहां तक की 10 दिनों में पेट्रोल व डीजल के दामों में तीन बार बढ़ोतरी करने से जनता में भारी नाराजगी है। देश में पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी करने से यातायात का खर्च बढ़ गया है। एलपीजी गैस सिलेंडर, दाल, दूध, सब्जियों के दामों में भारी भरकम बढ़ोतरी के कारण घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए और हरियाणा में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार को विशेष योजना बनानी चाहिए ताकि बेरोजगारी पर अंकुश लगाया जा सकें।इस अवसर पर व्यापार मंडल जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, शहरी प्रधान किर्ति गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता आनन्द बियानी, अग्रोहा धाम वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कनोडिया, जिला प्रधान अनिल सर्राफ, प्रदेश सहसचिव सुधीर ललित, जिला सचिव सुरेश गोयल,उपप्रधान नरेश जिन्दल, प्रेम गुप्ता

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है