AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

ABSLM  25/06/2026

लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाजिसके मुख्यअतिथि डा. गौरव अरोड़ा तथा विशिष्ठ अतिथि दिल्ली से सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा तथा अध्यक्षता लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने की। यह जानकारी लायन्स क्लब सिरसा अमर के प्रवक्ता अमर साहुवाला ने दी।

श्री साहुवाला ने बताया कि इस समारोह में बच्चों ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, महिलाओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया तथा बेटियों ने मेहन्दी प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर डा. गौरव अरोड़ा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता हैं तथा उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं और वे समाज में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस समारोह के विशिष्ठ अतिथि सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत ही खुशी हो रही हैं। यहां की बेटियां, महिलाएं घर के काम के साथ-साथ इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं और अपनी प्रतिभाएं दिखाती हैं जिसके लिए मैं उन्हें साधुवाद देता हॅूं।
इस समारोह के अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि इस तरह से प्रतिभागियों को काम के अवसर प्राप्त होते हैं तथा देश में उनका नाम रोशन होता हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकला के माध्यम से महिलाओं ने नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी तथा दहेज जैसी बुराईयों को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुसुम, नीलम, सुषमा, खुशी, पूजा, कोमल, संध्यां, अंजली, सोनिया, सोनू, आरती, गुंजन एवं प्रवीण उपस्थित थे।

--

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है