AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

महाराष्‍ट्र में मुम्‍बई जेएनपीटी पोर्ट रोड कंपनी की जेएनपीटी


बंदरगाह सड़क परियोजना को 6/8 लेन का बनाने को स्‍वीकृति

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने महाराष्‍ट्र में मुम्‍बई जेएनपीटी पोर्ट रोड कंपनी की जेएनपीटी बंदरगाह सड़क परियोजना को 6/8 लेन का बनाने को स्‍वीकृति दे दी है। यह निर्माण डिजाइन के मामले में बीओटी और पद्धति के मामले में डीबीएफओटी के अनुसार किया जाएगा।

इस परियोजना की अनुमानित लागत 1943.37 करोड़ रुपये होगी, जिसमें भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्‍थापना तथा अन्‍य निर्माण पूर्व गतिविधियां शामिल है। सड़क की कुल अनुमानित लम्‍बाई 43.912 किलोमीटर होगी, जिसमें 20.95 किलोमीटर 6-लेन का और 22.962 किलोमीटर 8-लेन का होगा।

इस परियोजना से महाराष्‍ट्र में जेएनपीटी की ओर जाने वाले भारी ट्रैफिक में सुधार होगा साथ ही यात्रा के समय और लागत में कमी आएगी। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है