योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया और भारतीय अनन्य पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अध्यक्ष श्री नंदन नीलेकानी ने आज यहां आधार भुगतान सेतु (एपीबी) के माध्यम से एक निजी कार्पोरेट कंपनी के कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिए एक परियोजना शुरू की।
इस अवसर पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने आधार के माध्यम से अपने कर्मचारियों के वेतन के भुगतान की सफल शुरूआत के लिए ट्राईडेंट कंपनी समूह और यूआईडीएआई की सराहना की।
यूआईडीएआई के अध्यक्ष ने आधार के माध्यम से अपने कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लागू करने वाली देश की पहली कार्पोरेट कंपनी बनने पर कंपनी समूह को बधाई दी। आधार सृजन के बारे में श्री नीलेकानी ने कहा कि प्रतिदिन लगभग 11 लाख आधार के सृजन के साथ यूआईडीएआई ने 54 करोड़ आधार संख्यायें जारी की हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह आने वाले महीने में 60 करोड़ लोगों को शामिल करने का अपना लक्ष्य पूरा करेगा।
इस अवसर पर ट्राईडेंट कंपनी समूह के अध्यक्ष श्री राजिन्दर गुप्ता ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय लिया है कि वह भविष्य की अपनी सभी भर्तियों को जनसांख्यिक सत्यापन के लिए आधार संख्या से जोड़ेंगे।
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है