abslm 18/02/2015
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री श्री आर आर पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति ने दिवंगत नेता की पत्नी श्रीमति सुमन आर आर पाटिल के नाम शोक संदेश में कहा कि मुझे श्री पाटिल के निधन का समाचार जानकर दु:ख हुआ।
श्री पाटिल महाराष्ट्र में उप-मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और विधानसभा के सदस्य रहे थे। राज्य के कल्याण में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी मृत्यु से देश ने एक ऐसा नेता खो दिया है जो समाज के कमजोर और निचले वर्ग के साथ सदैव संपर्क में रहा करते थे।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत परिवार और श्रीमति पाटिल को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने का साहस दें। कृपया मेरी संवदेना स्वीकार करें।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है