AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

दिल्ली को 'पूर्ण राज्य' बनाने के पक्ष में नीतीश


 27/03/2015    


नई दिल्ली, 27 मार्च । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से यहां शुक्रवार को मुलाकात के मिनटों बाद ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की 'पूर्ण राज्य का दर्जा' देने की मांग का समर्थन करने की पेशकश की।
दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल से दोपहर के खाने पर मुलाकात के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मेरी दिल्ली के साथ शुभकामना है और इसके पास पूर्ण राज्य का दर्जा होना चाहिए। हम इस मांग का समर्थन करते हैं।"
इस वर्ष के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में केजरीवाल से आम आदमी पार्टी का समर्थन मांगने के अनुमानों के बारे में नीतीश कुमार ने कहा, "बिहार में जनता दल (युनाइटेड) को समर्थन करने पर कोई बातचीत नहीं हुई।"
केजरीवाल ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री हमें दिल्ली की जीत पर बधाई देने आए थे और हमने उन्हें खाने पर आने का न्योता दिया था।"
शुक्रवार को इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी यहां उनके आवास पर मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने राज्य से जुड़े मुद्दों पर बात करने के अगले दिन नीतीश ने दो शीर्ष मुलाकातें की हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है