AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने का सराहनीय कदम उठाया है

abslm -सिरसा, 28 मार्च

क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य एवं समाजसेवी अमित सोनी ने वार्ड नंबर 19 में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने का सराहनीय कदम उठाया है। इसी कड़ी में नोहरिया बाजार की गली कांडा वाली में पिछले काफी वर्षों से झुके पड़े खंभों को सीधा करवाया गया है वहीं अब इस गली में लगे लोहे के खंभों को हटवाकर सीमेंटेड पोल लगवाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया है। पत्र के माध्यम से अमित सोनी ने अभियंता को बताया कि सरकार की नीति के अनुसार, लोहे के खंभे हटाकर उनकी जगह सीमेंट के खंभे लगाए जाने हैं परंतु इसके बावजूद वार्ड की अधिकतर गलियों में लोहे के पोल लगे हुए हैं जिनकी वजह से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि गली कांडा वाली के अतिरिक्त वार्ड में पडऩे वाली अन्य गलियों का भी सर्वे करवाकर लोहे के खंभों को सीमेंट के खंभों में बदले जाने की प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि खंभों में करंट आने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जाके। वार्ड की कई गलियों में बिजली की तारें नीचे लटकी हुई हैं जिनसे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ऐसी तारों को भी कसने की आवश्यकता है। इससे पहले भी उन्होंने वार्ड की मस्जिद वाली गली, धाना कटली वाली गली, रानियां बाजार, बावड़ी वाली गली, खाई वाली गली, बेरी वाली गली, सीताराम बागला वाली गली आदि में भी अपने खर्च पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने और दिनभर बेवजह जलने वाली स्ट्रीट लाइटों के नीचे बैड स्विच लगाने का भी काम किया है। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है