ABSLM- सिरसा, 28 मार्च।
सिरसा के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा की पताका फहराई जा रही है। एसओएफ इंग्लिश ओलपिंयाड में इस स्कूल के तीन छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर सिरसा का नाम रोशन किया है।
रानियां रोड स्थित एमडीके इंटरनेशनल स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा अर्चिशा बांसल को उसके शानदार प्रदर्शन के लिए मेडल ऑफ एक्सीलेंस, मैरिट सर्टिफिकेट व एक हजार रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
अर्चिशा बांसल ने इस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 53वां और प्रदेश स्तर पर नौवां स्थान हासिल किया है। एमडीके स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा कविशा शर्मा व दूसरी कक्षा के छात्र ईशान फुटेला ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। एमडीके इंटरनेशनल स्कूल की मेनेजमेंट व स्टॉफ सदस्यों ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है