सिरसा, 28 मार्च।
भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा सिरसा द्वारा 23 मार्च से 27 मार्च तक यूथ होस्टल सिरसा में पांच दिवसीय यूथ रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भूतपूर्व मंत्री प्रो. गणेशी लाल थे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्यातिथि प्रो. गणेशी लाल ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें यदि कोई एक भाषा सीखने की जरूरत है तो वह प्यार और प्रेम की भाषा है। प्रेम ही एक ऐसी भाषा है जिससेकि हम एकजुट हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम ही बह्मांड है क्योंकि बह्मांण के अंश हमारे अंदर विद्यमान है। यदि विभिन्न व्यक्तियों को बह्माण्ड से आत्मसात होना है तो एक दूसरे के दोषो को भुलाते हुए प्यार एवं प्रेम से रहने की जरूरत है।
भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा के सचिव प्रदुम्न कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिला सिरसा के दस कॉलेजों से छात्र छात्राओं ने उनके कौंसलर सहित भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 23 मार्च को चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा के यूथ रैडक्रॉस विंग के कार्यक्रम समन्वयक डा. विष्णु भगवान ने किया था। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन भिन्न-भिन्न युवा वक्ताओं को सम्बोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया। इस शिविर में चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा से डा. राजबीर दलाल, डा. सुल्तान सिंह, डा. राजकुमार सिवाच, डा. सत्यवान व सामान्य हस्पताल सिरसा से डा. दीप, डा. अर्चना अग्रवाल, डा. विवेग गगनेजा, बह्म कुमारी बहन वीनू, राजकीय उच्च विद्यालय सिकंदरपुर से नरेश ग्रोवर तथा एसएचओ ट्रेफिक श्री यादवेन्द्र सिंह ने भी युवाओं को सम्बोधित किया। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रशिक्षण अधिकारी गुरमीत सिंह सैनी द्वारा प्रतिभागियों को प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों की भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मुख्यातिथि प्रो. गणेशीलाल द्वारा विजेताओं, सर्वश्रेष्ठ टीम, सर्वश्रेष्ठ युवा तथा सर्वश्रेष्ठ कौंसलर को प्रमाणपत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। इस शिविर मे सीएमके नेशनल कॉलेज की प्रो. अंशु उपल को सर्वश्रेष्ठ कौंसलर, डीएमए नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा की टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम तथा इसी कॉलेज के छात्र प्रदीप कुमार को सर्वश्रेष्ठ युवा घोषित करके उन्हे सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसोसियेट प्रो. डा. विष्णुभगवान ने मुख्यातिथि का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो कुछ प्रतिभागियों ने इस शिविर के माध्यम से सीखा है उससे एक नई दशा एवं दिशा का निर्माण होना चाहिए। इस अवसर पर रैडक्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव लाल बहादुर, कार्यक्रम अधिकारी लीलाधर चावला तथा अश्विनी शर्मा उपस्थित थे।
.jpg)
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है