सिरसा, 5 अप्रैल:
सिरसा जिला की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री उॢमल भारद्वाज को सिरसा जिला महिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण और शहरी दोनों) का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रीमति भारद्वाज अब सिरसा ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर के विशेष अनुमोदन पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने चंडीगढ़ में उर्मिल भारद्वाज को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने की जानकारी दी और आशा व्यक्त की कि जो जिम्मेवारी उनके कंधों पर पार्टी की तरफ से सौंपी गई है उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरेगी। इस अवसर पर डा. अशोक तंवर ने उॢमल भारद्वाज को जिलाध्यक्ष बनने का नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें बधाई दी। श्रीमति भारद्वाज ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव राहुल गांधी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा शोभा ओझा, डा. अशोक तंवर के साथ-साथ सुमित्रा चौहान का भी अपनी इस नियुक्ति पर धन्यवाद किया है। श्रीमति भारद्वाज ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरेगी और जिला में पार्टी को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं रहने देंगे। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर का भी अपनी इस नियुक्ति पर मुह मीठा करवाया।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है