AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

कच्चावास के निवासी सीवरेजयुक्त पानी पीने को मजबूर


सिरसा, 5 अप्रैल: 2015

वार्ड नं.19 की गली मिनर्वा स्कूल और कच्चावास के निवासी पिछले डेढ महीने से सीवरेजयुक्त पानी पीने को मजबूर है। आज इसी कड़ी में कच्चा वास के निवासियों ने वार्ड के समाजसेवी अमित सोनी से बातचीत की और समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई। 
      श्री सोनी ने मौके पर पहुंचकर वार्डवासियों की समस्या सुनी और जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर समस्या का उचित समाधान करने का मांग की। कच्चावास में रहने वाले नंदलाल ग्रोवर, मनोहर ग्रोवर, बंसीलाल, सुनीता ग्रोवर, किरण बाला, राजरानी, सुमनदेवी, सुनीता शर्मा, संतोष रानी, सुदेशरानी, नीलम रानी, बिमला रानी, किशोर शर्मा आदि निवासियों ने बताया कि पिछले डेढ महीने से लगातार उनके घरों में पीने के पानी में सीवरेज युक्त पानी की सप्लाई हो रही है। उन्होंने इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया गया है, परंतु अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। 
       वार्डवासियों ने बताया कि सीवरेज युक्त पानी की सप्लाई होने की सुरत में उन्हें अन्य जगह से पानी लाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यह समस्या केवल एक गली की नहीं है बल्कि पूरे मोहल्ले की है। मोहल्लावासियों ने अमित सोनी को बताया कि पीने के पानी में लगातार कीड़े भी निकल रहे हैं, जिससे यहां बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। श्री सोनी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और विभाग के अधीक्षण अभियंता के.के. वर्मा से फोन पर बातचीत की और समस्या का हल करने की बात की। जिस पर श्री वर्मा ने सोमवार तक इस समस्या का हल करवाने की बात कही। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि वार्डवासियों की यह समस्या हल कर दी जाएगी और इस मोहल्ले में साफ पीने की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। 

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है