abslm सिरसा,30 अक्टूबर-2017
हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा की उपस्थिती मे रानिया नगर पालिका के पूर्व उप प्रधान दलीप नाथ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलवंत नाथ अपने दर्जनो समर्थको सहित हलोपा मे शामिल हो गए। इस अवसर पर गोबिन्द कांडा ने कहा कि सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से दुखी है। कांडा ने कहा यह सरकार जनता को रोजगार देने की बजाए उन्हे बेरोजगार कर रही है। गरीब लोगो से उनकी छत छिनकर भाजपा ने अपना जनविरोधी चेहरा दिखला दिया है। इसलिए लोग हलोपा की नीतियो मे आस्था जता रहे है और हलोपा मे शामिल हो रहे है। कांडा ने कहा कि हरियाणा पिछले तीन वर्षो मे एक दशक पिछड गया है। इन तीन वर्षो मे लोगो को भाजपा सरकार सिवाय जुमलो के और कुछ नही दिया। इस अवसर पर कृष्ण सैनी,प्रेम शर्मा,हरजिंदर सिंह बब्बू पूर्व सरपंच,नसीब नाथ,प्रधान, सुरेंदर नाथ,हरफूल नाथ,दलवीर नाथ,प्रकाश नाथ,दिनेश मित्तल, बलराज सिंह भल्ला,वेद प्रकाश लब्बू,डॉ सुखविंदर सिंह.सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है