AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

भंभेवा में निकली यज्ञ रचाओ कोरोना भगाओ यात्रा।

ABSLM 16/05/2021 Skmittal सफीदों : 

माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरुकुल पिल्लूखेड़ा के संचालक स्वामी धर्मदेव की अध्यक्षता में उपमंडल के गांव भंभेवा में रविवार को यज्ञ रचाओ कोरोना भगाओ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव के मंदिर से प्रारंभ हाकर प्रम्त्येक गली व मौहल्ले से होकर निकली। यात्रा में गांव के लोगों ने सामग्री व घी का सहयोग प्रदान किया और हवन में आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। अपने संबोधन में स्वामी धर्मदेव ने कहा कि यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। हवन की अग्नि में जड़ी-बूटी के धुएं प्रकट हुए तत्वों से निश्चित रूप से वातावरण व शरीर को लाभ पहुंचता है। हवन द्वारा संक्रमण से भी मुक्ति तो मिलती ही साथ ही साथ नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है। कोरोना संकट में हर घर में हवन किए जाने की आवश्यकता है। देश-दुनिया के लिए संकट बनी कोरोना महामारी से निपटने में यज्ञ की आहुतियां निश्चित तौर पर कारगर सिद्ध होंगी।


YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/fMP3lWecITg

इस मौके पर रमेश सुमरा, महाबीर, फतेह सिंह, हरिओम भारद्वाज, अजय भारद्वाज, मा. जगबीर घनघस, नवीन दहिया, प्रदीप दहिया, विनोद सुमर,ा डा. कुलबीर व डा. धर्मबीर विशेष रूप से मौजूद थे।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है