AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

सीएमओ ने मानी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मांगे। धरना समाप्त कर सभी कर्मचारी लौटे काम पर

 ABSLM 19/05/2021Skmittal सफीदों : 



अपनी मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारी कल सुबह काम छोड़कर धरने पर बैठ गए थे जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संज्ञान लेने पर सीएमओ ने कर्मचारियों की मांगे मानते हुए उन्हें आश्वासन दिया की उनकी नियुक्ति मूल स्थान पर ही होगी और उन्हें तनखा समय पर दी जाएगी। जिस पर आज सुबह नोडल अधिकारी डॉ विकास गुप्ता डॉ तुषार व डॉ प्रदीप ने धरनारत्त कर्मचारियों के बीच जाकर कर्मचारियों से बातचीत कर धरना खत्म करवाया और तत्पश्चात सभी कर्मचारी अपने अपने काम पर लौट आए। उनके काम पर लौटने के उपरांत अस्पताल प्रशासन व मरीजों ने राहत की सांस ली है। नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला ने आज सुबह कर्मचारियों के इस धरने पर पहुंचकर उनका समर्थन किया। 


YouTube पर देखें सब्सक्राइब करें लाईक करे और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें : https://youtu.be/Ypv-ENqIVJ4

आऊटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रधान विकास कुमार ने कर्मचारियों की ओर से नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला का धन्यवाद करते हुए बताया कि गौरव रोहिल्ला ने कर्मचारियों व जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य किया है और उसी का सुखद परिणाम आया है। विकास कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के इस बुरे दौर प्रदेश के अस्पतालों में आऊटसोर्सिंग कर्मचारी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे है। उसके बावजूद कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह भी नहीं मिल रही। कर्मचारियों की सेफ्टी के लिए कर्मचारियों को मास्क व सेनेटाईजर तक उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा नए कांट्रेक्टर द्वारा नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा रहे है और दिए भी जा रहे हैं तो उनकी बदली दूर-दराज में की जा रही है। कर्मचारी की सारी तनख्वाह किराए, पैट्रोल व अन्य खर्चों में व्यय हो रही है और ऐसे में वे अपने परिवार को वे कैसे पाल पाएंगे। शासन व प्रशासन की मनमानियों के कारण उन्हे मजबूरन ऐसे समय पर धरना और प्रदर्शन करना पड़ा। अपने संबोधन में नगर पार्षद गौरव रोहिल्ला ने कहा आज आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ उन्हें डबल तनख्वाह देकर सम्मानित करना चाहिए क्योंकि ये कर्मचारी हमारे कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे। कर्मचारियों को किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सरकार व प्रशासन का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया है। प्रधान विकास कुमार ने बताया कि सरकार व प्रशासन उनकी दोनों मांगों को मान लिया है और कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं। वे देशहित में कार्य करते रहेंगे और मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। धरना खत्म होने के बाद पार्षद गौरव रोहिल्ला ने कर्मचारियों व मरीजों को फल भी वितरित किए।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है