AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मांगो को लेकर आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आज भी दिया धरना

abslm 30/05/2021 Skmittal सफीदो : 


स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ व हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के संयुक्त नेतृत्व में आज नागरिक अस्पताल के प्रांगण में 2 घंटे का धरना दिया गया।बता दे कि यह धरना कल भी 2 घंटे के लिए दिया गया था। इस धरने की अगुवाई स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रधान विकास कुमार ने की। यह धरना आउटसोर्स कम्पनी द्वारा बड़ी संख्या में तबादले व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति मूल स्थान पर न किए जाने के विरोध में दिया गया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपने संबोधन में विकास कुमार ने कहा कि वीरवार को संगठन का शिष्टमंडल अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन डा. मंजीत सिंह से मिला था। 


उनसे मांग की थी कि आउटसोर्सिंग के तहत लगे कर्मचारियों की ठेकेदार द्वारा अनावश्यक रूप से किए गए तबादलों को रद्द किया जाए। इस पर सिविल सर्जन कई बार पहले भी सहमति जता चुके हैं परंतु बैठक में मौजूद ठेकेदार के प्रतिनिधि ने सिविल सर्जन के सम्मुख पूर्व में किए गए तबादलों को रद्द करने से साफ मना करके इस कोरोनाकाल में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा करने वाले इन योद्धाओं का अपमानित किया है। उन्होंने चेताया कि जब तक कर्मचारियों की नियुक्ति सूची जारी नहीं की जाती व अनावश्यक रूप से किए गए तबादलों को रद्द नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है