AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

274 बोतल ठेका शराब देशी व 313 बोतल नाजायज (हथकढी) शराब की बरामद।

 abslm 11/06/2021  Skmittal सफीदो :

जीन्द पुलिस द्वारा नाजायज शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत अलग अलग जगह से 274 बोतल ठेका शराब देशी व 313 बोतल नाजायज (हथकढी) शराब की बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। एक कार्रवाई में जानकारी देते हुए थाना उचाना के सहायक उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए बस अड्डा गांव छात्तर मौजूद थी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अमरजीत व शमशेर वासी छात्तर अपने मकान में बने तुडी वाले कमरे में ठेका शराब देशी व अपने मकान की छत पर नाजायज शराब रखे हुए है। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू करके 219 बोतल शराब ठेका देशी व 313 बोतल शराब नाजायज बरामद की है। तो वहीं दूसरी तरफ थाना सदर सफादों के अंतर्गत सहायक उप-निरीक्षक विरेन्द्र कुमार की टीम ने गाँव रोहड से आरोपी अजायब सिंह वासी रोहड के कब्जे से 44 बोतल अवैध कच्ची देशी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सफीदों में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 


यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं... 

इसके अलावा थाना शहर सफीदों के प्रधान सिपाही विनय कुमार ने अपने सह-कर्मियों के साथ एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया जिससे नाम, पता पुछने पर उसने अपना नाम दिनेश वासी वार्ड नं 8 सफीदों बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11 बोतल शराब ठेका देशी मार्का जगाधरी नं 1 बरामद की गई। आरोपी उपरोक्त के खिलाफ थाना शहर सफीदों में आबकारी व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है