abslm 11/06/2021 Skmittal सफीदों :
भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट विजयपाल सिंह को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्त्ताओं में खुशी का माहौल है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की है। अपनी नियुक्ति के लिए एडवोकेट विजयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के कर्मठ सिपाही है। पार्टी उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि पार्टी की नीतियां व कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा जनता तक पहुंचे और उन योजनाओं के बारे में जानकार जनता उनका लाभ उठाएं। बता दें कि विजयपाल सिंह जिला महेंद्रगढ़ के प्रभारी का दायित्व भी संभाले हुए हैं। इससे पूर्व विजयपाल सिंह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भी रहे चुके है। विजयपाल सिंह की गिनती पुराने समय से पार्टी संगठन के विशेष लोगों में होती है तथा वे संगठन में बड़े-बड़े दायित्वों को संभाल चुके हैं।
यूट्यूब पर यह भी देखें सब्सक्राइब करें लाइक करें और अपने सभी दोस्तों को शेयर करें... सभी खबरों की अपडेट के लिए घंटी जरूर दबाएं...


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है