AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें।

सीआईए नरवाना ने युवक को काबू कर 20 ग्राम हेरोइन की बरामद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

abslm 19/10/2021 एस• के• मित्तल : 

सीआईए नरवाना ने थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में एक युवक को काबू कर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। युवक धर्मसिंह कॉलोनी नरवाना का रिंकू बताया गया है। युवक के खिलाफ थाना शहर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 
जानकारी देते हुए राजेश कुमार ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए उनकी टीम पुराना बस अड्डा नरवाना मौजूद थी कि सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह को गुप्त सूचना मिली की रिंकू वासी धर्मसिंह कॉलोनी नरवाना नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने का काम करता है जिस सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त आरोपी को मोटरसाइकिल सहित काबू किया व उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई जिसका कुल वजन 20 ग्राम पाया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। 

फोटो कैप्शन 3.: 20 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी  

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है