AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

पहले ही दिन नये तुवर को 6071 का भाव *

Abslm10/12/2021  सर्वेश्वर मोदानी


मानोरा ( वाशिम ). रामदेव कृषि बाजार , मानोरा मंडी में नये तुवर की खरीदी का शुभ आरम्भ हुआ।  नये तुवर को पहले ही दिन निजी रामदेव कृषि बाजार में तुवर को शुद्ध  बिना आड़त 6071 रुपये प्रति क्विंटल का दाम दिया गया , 6071 के भाव लगने पे किसान के चेहरे पे हर्ष नजर आया  | रामदेव कृषि बाजार के संचालक संजय हेड़ा , जुगलकिशोर हेड़ा , गोपाल हेड़ा , रौनक हेड़ा , कृष्णा हेडा़ ने किसान को अपनी परम्परा के अनुसार तिलक लगा कर अभिवादन किया , जुगलकिशोर हेड़ा के हाथो कांटा पूजन कर खरीदी की गयी

दुयोधन धोगडे गांव रुई  के किसान से तुवर खरीदी का श्री गणेश किया गया | इस अवसर पर संचालक संजय हेड़ा ,  जुगलकिशोर हेड़ा ,  मापारी समेत किसान उपस्थित थे | महाराष्ट सरकार की कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुवे  , व्यापारी , मापारी , किसान, मंडी स्टाफ मास्क लगा कर ही खरीदी करते नजर आये ।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है