ABSLM 10/12/2021 एस• के• मित्तल
सफीदों सरकार द्वारा नंबरदारों की नई भर्ती पर रोक लगाने का सफीदों क्षेत्र के नंबरदारों ने गहरा विरोध जाहिर किया है। इस मामले को लेकर क्षेत्रभर के नंबरदार शुक्रवार को नगर के मिनी सख्चिवालय पहुंचकर एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नंबरदारों का कहना था कि सरकार ने एक पत्र जारी करके नंबरदारो की नई भर्ती पर रोक लगाई है, जोकि न्याय संगत नहीं है। नंबरदार हरियाणा सरकार की एक मुख्य कड़ी है तथा गांव का एक मौजिज व्यक्ति होता है। नंबरदारों के माध्यम से गांवों का सभी प्रकार का ब्यौरा व जानकारी सरकार को उपलब्ध होती है तथा समय-समय पर सरकार के दिशा-निर्देशों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करता है।
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं...
किसी भी सरकारी कार्य के लिए सरकार के अधिकारियों द्वारा नंबरदार द्वारा पहचान व उसकी पुष्टि कराई जाती है ताकि कोई भी गलत कार्य ना हो सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि नए नंबरदारो की भर्ती पर लगाई गई रोक को तत्काल हटाया जाए। इस मौके पर नंबरदार अंजीर सिंह, रामकुमार, हवा सिंह, कुलदीप सिंह, सुभाष, सूरत सिंह, शीशराम, नरेश कुमार, सुरेंद्र, विनोद कुमार, बादल सिंह, राधेश्याम, सुखबीर, रामपाल सिंह, रोशन लाल, तिलकराम, राजकुमार, सुखबीर सिंह, कुलबीर, भंवर सिंह, सीताराम, राकेश कुमार व रामेश्वर सहित काफी तादाद में नंबरदार मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 2.: मिनी सचिवालय में ज्ञापन देने के लिए आए नंबरदार।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है