ABSLM 10 /12/2021 एस• के• मित्तल
सफीदों हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक ब्लॉक एक कैंटीन बैनर तले सफीदों के मिनी सचिवालय के सामने व पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में बीडीपीओ कार्यालय में सफीदों के एसडीएम आईएएस डा. आनंद कुमार शर्मा ने कैंटिन व फूड आउटलेट का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा का तिलक करके व बुका भेंट करके अभिनंदन किया। इस मौके पर हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन खंड सफीदों के इंचार्ज प्रवीण कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। अपने संबोधन में एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आजीविका उपलब्ध करवाने के लिए यह एक बहुत ही अच्छी स्कीम शुरू की गई है। गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा महिलाओं को सेल्फ हेल्प गु्रप से जोड़कर उन्हें लोन उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वे अपनी अच्छे से आजीविका कमा सकें तथा स्वावलंबी बने।
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं...
इस स्कीम का लाभ उठाकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वतंत्र रूप से अपना रोजगार चलाएंगी। कैंटीन की बागडोर पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में होगी। महिलाएं कैंटीन का नाम अपनी पसंद से रख सकती हैं तथा प्रत्येक कैंटीन में 3-4 महिलाएं मिलकर काम कर सकती है। उन्होंने बताया कि ये कैंटीन एक प्रकार से फूड कॉर्नर के रूप में तैयार की जाएगी। जिसमें चाय, पकौड़ा, समोसा, कोल्ड ड्रिंक्स, पानी, खाने की प्लेट व अन्य चीजें उपलब्ध होंगी। महिलाएं स्वयं ही कैंटीन का सामान लाएंगी, बेचेंगी व कमाई करेगी। विभाग द्वारा महिलाओं को स्थान उपलब्ध करवाना, अनुमति दिलवाना, ट्रेनिंग दिलवाना व किसी प्रकार का सुझाव अगर महिलाएं लेना चाहती है तो दिए जाएंगे। इस मौके पर ज्योति, वंदना, ज्योति देवी, अमनदीप कौर, ममता देवी व नरेश शर्मा मौजूद थे।
फोटो कैप्शन 1.: कैंटीन का उद्घाटन करते हुए एसडीएम आईएएस डा. आनंद कुमार शर्मा।
निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है