AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग के कल्याण हेतू कर रहे अनेक योजनाएं क्रियान्वित - एडीसी साहिल गुप्ता कहा - मेले का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना

 ABSLM 6/12/2021 एस• के• मित्तल   

सफीदों,  हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए नगर के बीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ जींद एडीसी आईएएस साहिल गुप्ता, आईएएस राजेश जोगपाल व एसडीएम सफीदों आईएएस डा. आनंद कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी साकेत शुभ व बीडीपीओ सोमबीर कादियान विशेष रूप से मौजूद थे। 

अधिकारियों ने मेले में विभिन्न विभागों के 18 स्टालों का बारिकी से निरीक्षण किया तथा स्टाल पर बैठे कर्मचारियों को जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। मेले में विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं के जानकारी हेतु काफी स्टाल लगे हुए थे। वहीं बैंकों की ओर से भी अलग से स्टालों की व्यवस्था थी। सबसे ज्यादा भीड़ पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा अनुसूचित जाति एवं विकास निगम, मिल्क प्लांट व बैंकों के स्टालों पर रही। 



#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 



इसके अतिरिक्त मेले में परामर्श डैस्क भी लगाया गया है जिस पर बैठे कर्मचारी लाभार्थियों को योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा रहे थे। वहीं एडीसी ने विभिन्न विभागों के इंचार्जों को अलग-अलग से बुलाकर कहा कि वे अपना कार्य पूरी कर्तव्यनिष्ठा से करें। वे खुद जनता के द्वारा भरे गए फार्मों को चेक करेंगे। अगर कोई कोताही मिली तो जिम्मेदार इंचार्ज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। अपने संबोधन में एडीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग के कल्याण हेतू अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी के मद्देनजर प्रदेश में हर परिवार का डाटा परिवार पहचान पत्र में संकलित किया गया और 1 लाख 80 रुपये से कम आय के परिवार के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना क्रियान्वित की और अब खंड वाईज अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जोकि गरीब परिवारों के उत्थान के लिए काफी फायदेमंद होगी। 
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 
एसडीएम डा. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि इन मेलों के माध्यम से परिवार का सदस्य रूचि और क्षमता अनुसार कार्य करके अपनी आय में वृद्धि करें, ताकि कोई भी परिवार गरीब नही रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भी यही सोच है कि गरीब परिवारों का भला हो और वे अच्छी आय करके अपने परिवार का सही से पालन-पोषण कर सके। इस योजना में सबसे पहले परिवार के सदस्य की काउंसलिंग की जाती है और जो भी वह कार्य करने का निर्णय लेता है विभाग द्वारा पूर्णत सहायता की जाती है। यदि उन्हें बैंक से लोन चाहिए तो वह सुविधा भी इस मेले में की गई है और पात्र व्यक्ति को लाभ प्रदान किया जाता है। 

फोटो कैप्शन 1.: जनता की समस्याओं को सुनते हुए एडीसी साहिल गुप्ता।
फोटो कैप्शन 2.: एक स्टाल का निरीक्षण करते हुए एसडीसी साहिल गुप्ता।
फोटो कैप्शन 3.: स्टालों पर अपने आवेदन जमा करवाते हुए लोग।  

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है