AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

पिल्लूखेड़ा के लाल स्कूल के छात्र ने राज्य स्तरीय कानूनी जागरूकता प्रतियोगिता में पाया द्वितीय स्थान

ABSLM 10/12/2021 एस• के• मित्तल 

         


सफीदों उपमंडल के पिल्लूखेड़ा के छोरे ने प्रांत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। करनाल में हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय कानूनी जागरूकता प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिल्लूखेड़ा के छात्र जतीन पुत्र तीलक राज ने पुरे प्रान्त में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। छात्र ने इससे पहले विद्यालय, खण्ड, जिला तथा कमिशनरी लेवल पर इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 



इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी मदन चौपड़ा व पिल्लूखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी रामनिवास वशिष्ठ तथा स्कूल प्रशासन ने छात्र व परिजनों का बधाई दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनिवास वशिष्ठ ने बताया कि छात्र जतीन पिल्लूखेडा के लाल स्कूल में बाहरवीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने कहा कि खण्ड नोडल अधिकारी पवन दीक्षित के मार्गदर्शन में बच्चे ने तैयारी करके पूरे जिला का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नही है। बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ रहे है। शिक्षक वर्ग को चाहिये कि वो मन लगाकर बच्चों की तैयारी करवायें। 

फोटो कैप्शन 9.: छात्र जतीन को सम्मानित करते हुए

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है