AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

जींद पुलिस ने किया बाइक चोर काबू चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद

ABSLM 6/12/2021 एस• के• मित्तल  

  

दिनांक 08 नवंबर 2021 को गांव बरसोला निवासी जयसिंह ने चौकी टेंडरी मोड़ टी प्वाइंट जींद में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 06 नवंबर 2021 की रात को करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल लेकर अपने दोस्त के पास जमालपुर खुर्द गया हुआ था। उसने अपना मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस ब्लैक कलर गांव जमालपुर खुर्द के ठेका के पास खड़ा किया हुआ था। 1 घंटे बाद वह वापस आया तो वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली। जो कि किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई। 
#यूट्यूब पर यह भी #देखें #सब्सक्राइब करें और #अपने सभी #दोस्तों को #शेयर करें... #सभी #खबरों की #अपडेट के लिए #घंटी #जरूर #दबाएं... 



जिस पर थाना सदर जींद में मामला दर्ज करके अनुसंधान कार्य अमल में लाया गया। जानकारी देते हुए थाना सदर जींद प्रभारी निरीक्षक मनीष सहारण ने  बताया कि मुख्य सिपाही राजेंद्र सिंह द्वारा विशाल उर्फ चीकू वासी जमालपुर खुर्द को गांव जमालपुर खुर्द से काबू किया गया। आरोपी से पुछताछ कर चोरी की हुई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। 

फोटो कैप्शन 6.: जिन पुलिस की हिरासत में बाइक चोर 


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है