AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को आकार देते हैं: डा. संदीप कंधवाल परशुराम कालेज में करीब 100 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

ABSLM 5/9/2022 एस• के • मित्तल       


सफीदों,       भगवान परशुराम कालेज में सोमवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि राजकीय डिग्री कॉलेज मतलोड़ा व इसराना के प्राचार्य डा. संदीप कंधवाल ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् एवं समाजसेवी नरेश सिंह बराड़ ने उपस्थित रहेे। 



समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन दिनेश शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर करीब 100 शिक्षकों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित करके उनका शिक्षा के प्रति दी जा रही उनकी सेवाओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया। 

कार्यक्रम में कालेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि डा. संदीप कंधवाल ने कहा कि हमारी संस्कृति में भी माता-पिता से भी ऊंचा दर्जा गुरु को दिया जाता है। एक तरफ जहां माता-पिता बच्चे को जन्म देते हैं तो शिक्षक उनके जीवन को आकार देते हैं। 

शिक्षक हमेशा हमें गाइड करते है, प्रेरणा देते हैं और समाज में हमें एक अच्छा नागरिक बनाते हैं। शिक्षक हमारे जीवन की नींव होते हैं। वे एक स्टूडेंट के लिए दूसरी मां की तरह होते हैं। अपने संबोधन में डा. नरेश सिंह बराड़ ने कहा कि गुरु के बिना हम कुछ भी नहीं सीख सकते। हमें अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा की गुरु के आशीर्वाद में बहुत ताकत होती है और हम उनके मार्गदर्शन में कुछ अच्छा कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।
 
फोटो कैप्शन 3.: शिक्षकों को सम्मानित करते हुए अतिथिगण।
फोटो कैप्शन 4.: समारोह में उपस्थित अतिथि व शिक्षक।

फोटो कैप्शन 5.: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुईं छात्राएं।

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है