AABSLM

हमारी साइट में अपने समाचार सबमिट के लिए संपर्क करें

एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने चलाया पौधारोपण अभियान पौधों का हमारे जीवन का बहुत महत्व है: सीमा गुप्ता

abslm 11/3/2024 एस• के• मित्तल   

सफीदों,  नगर के सरल मेमोरियल राजकीय कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित शिविर के छठे दिन स्वयंसेविकाओं ने गांव सिंघपुरा में मतदान रैली निकाली और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस प्रभारी सीमा गुप्ता ने की। वहीं मुख्यवक्ता के रूप में शिक्षाविद् धर्मेंद्र ने शिरकत की। इसके पश्चात गांव के स्कूल में श्रमदान करके साफ-सफाई की। वहीं गांव में अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं के बीच कविता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

अपने संबोधन में सीमा गुप्ता ने कहा कि पौधों का हमारे जीवन का बहुत महत्व है। पेड़-पौधे हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण व धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं। पौधरोपण करके उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमें लेनी होगी। वृक्षों का मानव जीवन में और पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में सबसे बड़ा योगदान है।

फोटो कैप्शन 11एसएफडीएम4.: पौधारोपण करते हुए एनएसएस स्वयंसेविकाएं।


निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है