abslm 11/3/2024 एस• के• मित्तल
सफीदों, ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आह्वान पर गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों ने नगर के महाराजा अग्रसैन चौंक पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई जगद्गुरू शंकराचार्य सम्मान समिति के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने की। अपने संबोधन में रामगोपाल अग्रवाल ने कहा कि गाय सिर्फ हमारी और भारत की नहीं, पूरे विश्व की माता है और यह शास्त्र में वर्णित है। सनातन धर्म में गौ हत्या महापाप है।
देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और रामजी के आने की बात कही जा रही है। तब भी अमृत (दूध) देने वाली गोमाता की हत्या होती रहे तो यह सरासर अन्याय है। देश का हर हिंदू व सनातनी चाहता हैं कि भारत में गोहत्या को दण्डनीय अपराध माना जाए और गोमाता को पशुसूची से निकालकर राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए। जिस प्रकार देश में राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी आदि को संविधान में सम्मान प्राप्त है, वैसे ही गौमाता को भी राष्ट्र माता का सम्मान प्राप्त हो। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे गोरक्षा व गौ संरक्षण का संकल्प लें और भारत से गोहत्या बंद करने के लिए आगे आए।
फोटो कैप्शन 11एसएफडीएम5.: महाराजा अग्रसैन चौंक पर प्रदर्शन करते हुए लोग।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है