abslm 11/3/2024 एस• के• मित्तल
सफीदों, राजकीय महाविद्याल्य सफीदों में पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्राचार्या डा. तनाशा हुड्डा ने की। समारोह में बतौर मुख्यातिथि हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग की स्थाई समिति सदस्या सुरेखा शर्मा व विशिष्टातिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय मडलौडा के प्राचार्य डा. संदीप कंधवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस मौके पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अनुभव सांझा किए। अपने संबोधन प्राचार्या डा. तनाशा हुड्डा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से मिलनसार और नेटवर्किंग के अवसरों को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा विद्यार्थियों की पुरानी यादें भी ताजा हो जाती है।
इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के बीच मजबूत बंधन बनता है। अपने संबोधन में हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग की स्थाई समिति सदस्या सुरेखा शर्मा व विशिष्टातिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय मडलौडा के प्राचार्य डा. संदीप कंधवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल अलुमिनी के बीच संबंधों को मजबूत किया है, बल्कि कॉलेज के विकास में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होते हैं। ये कार्यक्रम बच्चों के भविष्य के लिए एक आधारशिला का काम करता है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. रुचि भारद्वाज, प्रो. प्रदीप मान, डा. बलविंद्र, डा. प्रवीन, डा. अजय प्रकाश, राजीव, मंजू, विकास बंसल, सुरेंद्र व अमित विशेष रूप से मौजूद थे।
.jpg)

निवेदन :- अगर आपको लगता है की ये लेख किसी के लिए उपयोगी हो सकता है तो आप निसंकोच इसे अपने मित्रो को प्रेषित कर सकते है